Search
परीक्षा
महालेखा नियंत्रक किसी कर्मचारी की पदोन्नति और पदों पर बनाए रखने के लिए, उसकी उपयुक्तता के आंकलन के उÿñश्य से विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करता है। आयोजित की जाने वाली परीक्षाएंं इस प्रकार हैः
प्रशासन
भारतीय सिविल लेखा सेवा के समूह ‘क’ अधिकारियों का काडर प्रबंधन का कार्य महालेखा नियंत्रक के पास है। यह भारतीय सिविल लेखा सेवा अधिकारियों का कार्मिक प्रबंधन का सम्पूर्ण कार्य जिसमें उनकी भर्ती, स्थानांतरण, प्रोन्नति, प्रशिक्षण, देश और विदेश दोनों में, और काडर संख्याबल की आवधिक समीक्षा और वितरण शामिल है, को कवर करता है।
संबंधित मुख्य नियंत्रक/लेखा नियंत्रक विभिन्न सिविल लेखा इकाइयों के समूह ‘ग’ और ‘घ’ स्टाफ को नियंत्रित करता है। तथापि, प्रभावी प्रोन्नति के लिए इन ग्रेड़ों के अंतर्गत सभी कर्मचारियों की संयुक्त वरीयता सूची महालेखा नियंत्रक द्वारा बनाई जाती है।
Visitor Count:45835561 Last Updated Date:10 Jul 2026